उमेश जोशी होंगे अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के मुख्य कानूनी सलाहकार
February 24, 2021
•
874 views
जनहित
उत्तराखंड: अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के वर्तमान जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर व काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी को बड़ी जिम्मेदारी दी। उमेश जोशी को अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा में मुख्य कानूनी सलाहकार के पद पर मनोनीत किया है। कानूनी सलाहकार नियुक्त होने के बाद उमेश जोशी ने कहा कि वो ब्राह्मण उत्थान के लिये सदैव संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह समाज के तमाम निर्धन,असहाय व गरीब ब्राह्मणों की कानूनी लड़ाई की अदालत में निःशुल्क पैरवी भी करेंगे।
अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा में उमेश जोशी को नई दायित्व से नवाजे जाने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू पाण्डे, प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र भट्ट, व महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू पाठक सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!