अफजल हुसैन फौजी बने नैशनल यूनियन आफॅ जर्नलिस्ट इंडिया नैनीताल के नगर अध्यक्ष
November 20, 2020
•
803 views
धर्म
उत्तराखंड: गणेश कान्डपाल नैनीताल: नगर के मान्यता प्राप्त पत्रकार अफ़ज़ल हुसैन फौजी को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया का नगराध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। फौजी को पहले भी यह जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन इस बीच वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दीक्षित के जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में संगठन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जा रहा है। अफजल हुसैन फौजी का मनोनयन नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित की संस्तुति पर कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने किया है। अफ़ज़ल हुसैन फौजी को संगठन के प्रति समपर्ण व सक्रियता के चलते एनयूजे-आई के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनकी पुनः ताजपोशी की है।अफ़ज़ल हुसैनफौजी को पुनः चयन पर नैनीताल के सभी पत्रकारों ने हर्ष वयक्त किया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!