अधिवक्ता सुमित बजाज बने कुमाऊं विश्वविद्यालय सभा के सदस्य
October 06, 2025
•
205 views
सामान्य
उत्तराखंड: अधिवक्ता सुमित बजाज बने कुमाऊं विश्वविद्यालय सभा के सदस्य
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अधिवक्ता सुमित बजाज को विश्वविद्यालय सभा का सदस्य घोषित किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया।
उन्होंने बताया कि विवि सभा के निर्वाचन के लिए डॉ. बी.एस. जीना की ओर से दाखिल नामांकन पत्र में गलत शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर उनका निर्वाचन निरस्त कर दिया गया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियमावली के प्रावधानों के तहत कुलपति प्रो. डी.एस. रावत के अनुमोदन के बाद अधिवक्ता सुमित बजाज को कुमाऊं विश्वविद्यालय सभा का सदस्य निर्वाचित किया गया है।
इस निर्णय के बाद विश्वविद्यालय में अधिवक्ता सुमित बजाज को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!