परिवहन विभाग एवं प्रशासन ने नैनीताल रोड में नो पार्किंग में चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान,40 वाहनों
August 17, 2024
•
558 views
सामान्य
उत्तराखंड: जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी एवं सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आज हल्द्वानी नगर के नैनीताल रोड में कॉल टैक्स से हाईडल रोड काठगोदाम तक संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अनधिकृत पार्क किये गये 40 विभिन्न प्रकार के वाहनों के चालान किये गये, अभियान में परिवहन विभाग से दो परिवहन कर अधिकारी एवं दो उपनिरीक्षक सम्मलित थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह नैनीताल रोड पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों की एक बैठक परिवहन विभाग एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बुलाई गई थी, जिसमें सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहन नैनीताल रोड पर पार्क न करने के निर्देश दिये गये थे तथा एक सप्ताह का समय प्रदान किया गया था, किन्तु निर्देशों के दिये जाने के पश्चात् भी वाहनों का पार्क किया जाना प्रदर्शित पाया गया है, जिस कारण प्रवर्तन दलों को अधिक जुर्माने के साथ चालान के निर्देश दिये गये हैं, भविष्य में जो भी वाहन उक्त स्थल पर पार्क पाया जायेगा अधिकतम जुर्माने से दण्डित किया जायेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!