नैनीताल के प्रखर का IIT कानपुर पीएच.डी. में चयन, GATE व UGC-NET में भी हासिल की सफलता
June 18, 2025
•
829 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल के प्रखर साह का IIT कानपुर में पीएच.डी. में चयन, GATE व UGC-NET में भी हासिल की सफलता
नैनीताल, 18 जून। pahadis in india
मल्लीताल, नैनीताल निवासी प्रखर साह ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के अर्थ साइंस विभाग में पीएच.डी. कार्यक्रम हेतु चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रखर ने GATE 2025 (भूविज्ञान विषय) तथा UGC-NET (अर्थ साइंस विषय) जैसी कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर यह सफलता अर्जित की। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कुमाऊँ विश्वविद्यालय, डी.एस.बी. कैंपस, नैनीताल से की है। इससे पहले उन्होंने इंटरमीडिएट सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल से पूर्ण किया।
प्रखर साह, प्रगति कुमार साह (सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग) और सीमा साह (शिक्षिका, जूनियर हाई स्कूल, खुर्पाताल) के पुत्र हैं। उनका यह चयन न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि भूविज्ञान और पर्यावरणीय अनुसंधान के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है।
प्रखर की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है, और वह नैनीताल के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!