गालीबाज मंत्री की बर्खास्तगी की मांग तेज, 10 मार्च को सड़कों पर उतरेंगे आंदोलनकारी
March 07, 2025
•
400 views
सामान्य
उत्तराखंड: राज्य आंदोलनकारियों का विरोध, 10 मार्च को करेंगे प्रदर्शन
नैनीताल, 7 मार्च 2025: उत्तराखंड की अस्मिता और स्वाभिमान पर चोट करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा—इसी संकल्प के साथ राज्य आंदोलनकारियों ने गालीबाज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे पर 10 मार्च, सोमवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।
खुर्पाताल लेक इन, नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी इंद्र सिंह मनराल की अध्यक्षता और पान सिंह सिजवाली के संचालन में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि विधानसभा में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा असंसदीय भाषा का उपयोग पूरे उत्तराखंड को शर्मसार करने वाला कृत्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और भाजपा अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे जनता आहत और आक्रोशित है।
बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के लिए आरक्षण, सम्मान राशि और पेंशन में हो रही विसंगतियों को दूर करने, साथ ही छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग उठाई गई। इसके अलावा, प्रदेश के सभी संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, कंचन चंदोला, लक्ष्मी नारायण लोहनी, पान सिंह रौतेला, लीला बोरा, योगेश सती, राजेंद्र खुल्बै, चंद्रशेखर जोशी, बृजमोहन सिजवाली, मनमोहन सिंह कनवाल, कमलेश चंद्र पांडे, महेश चंद्र जोशी, दीवान सिंह कनवाल, हीरा सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र जोशी, वीरेंद्र चंद्र जोशी, हेम पाठक, संजय सिंह विष्ट, मुनीर आलम, जगदीश चंद्र तिवारी, पीतांबर तिवारी, हरेंद्र सिंह बिष्ट, दीप चंद्र तिवारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र वारियाल, महेश पंत, भगवान पाठक, मुकुल कांडपाल, देवेंद्र विष्ट और प्रदीप अनरिया समेत कई आंदोलनकारी मौजूद रहे।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि सरकार इस विरोध पर क्या रुख अपनाती है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!