आम आदमी पार्टी नैनीताल ने ताल चैनल के दीपक बिष्ट के निधन पर शोक जताया
January 27, 2023
•
270 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल, आम आदमी पार्टी नगर इकाई नैनीताल के कार्यकर्ताओं ने, नैनीताल नगर के ताल चैनल के पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बिष्ट के असमय निधन पर गहरा शोक तथा दु:ख व्यक्त करते हुए, परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीपक बिष्ट के निधन को नैनीताल नगर के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया
शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख रूप से, आम आदमी पार्टी के प्रदीप कुमार दुम्का, शाकिर अली, हरीश बिष्ट, महेश आर्या, मोहम्मद शान बुराहान, सुनील कुमार, नवीन उप्रेती, विध्या देवी, पूरन बहुगुणा, सुखविंदर सिह आदि शामिल हैं
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!