बिना आधार नहीं मिलेगा राशन
October 21, 2020
•
857 views
जनहित
उत्तराखंड: राशन कार्ड में अपना और अपने परिवार का आधार कार्ड नहीं लगाया तो आपका राशन कार्ड निरस्त हो सकता है। शासन ने 30 नवंबर के बाद तक राशन कार्ड अपडेट कराने का आखिरी मौका दिया है। 30 नवंबर के बाद पूर्ति विभाग ऐसे कार्ड धारकों को राशन नहीं देगा जिसने अपना राशन आधार कार्ड नहीं लगाया है। साथ ही राशन कार्ड के ऑनलाइन डाटा से कार्ड धारक का नाम भी हटा दिया जाएगा। शासन प्रतिमाह 10.16 लाख यूनिट का राशन कोटा जारी करता है। अभी नैनीताल जिले में एक लाख ऐसे व्यक्ति हैं जिसने अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया है। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि जिले में एक लाख से अधिक लोग है जिनके आधार कार्ड नहीं लगे हैं शासन ने ऐसे लोगों को अंतिम मौका दिया है इसके बाद भी अगर राशन कार्ड धारक आधार अपडेट नहीं करवाता है तो 30 नवंबर के बाद उन्हें राशन नहीं मिलेगा। साथ ही उनके नाम राशन कार्ड से हटा देंगे। राशन कार्ड धारक इसकी जानकारी अपने सस्ता गल्ला विक्रेता से ले सकता है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!