585 संक्रमित मिले आज उत्तराखंड में और 9 लोगों की मौत
December 19, 2020
•
623 views
जनहित
उत्तराखंड: आज शनिवार को उत्तराखंड में 584 नए केस मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 85853 हो गया है जबकि आज 9 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई। राज्य में 6074 लोग अभी अपना इलाज करा रहे हैं
शनिवार को उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 18,बागेश्वर में 5, चंपावत में 18, चमोली में 14 सबसे अधिक 199 कोरोना संक्रमित मरीज देहरादून में पाए गए। वही हरिद्वार में 29 नैनीताल में 125 पौड़ी गढ़वाल में 35 तथा 15 मरीज पिथौरागढ़ में इस संक्रमण के मिले। इसके अलावा रुद्रप्रयाग मे 18 टिहरी गढ़वाल में 35 उधम सिंह नगर में 40 तथा उत्तरकाशी में 33 लोगों में संक्रमण पाए गए। अब तक इस संक्रमण से 1408 लोगों की मौत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुई है ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!