नैनीताल से वापस लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी , ८ लोग घायल
June 19, 2023
•
468 views
जनहित
उत्तराखंड: गाजियाबाद से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार आम पड़ाव के पास गहरी खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर खाई से बाहर निकाला और सभी को अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक पर्यटक अपनी टाटा पंच कार संख्या यूपी 14सीएल 5981 नैनीताल से वापस लौट रहे थे तभी आम पड़ाव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में 8 लोग सवार थे। जिसमें 3 पुरुष वह तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। दुर्घटना में घायल लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू चला कर खाई से बाहर निकाला। घायल लोगों को हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। गहरी खाई में कार गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!