नैनीताल में 8 और देहरादून में 17 नए मामले
February 15, 2021
•
809 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज सोमवार को कोरोना संक्रमण के 47 नए मामले आए, जबकि 99 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। राज्य में उपचार करा रहे प्रभावी संक्रमितों की संख्या 615 रह गई है, जबकि प्रभावी संक्रमितों का कुल आंकड़ा 96867 हो गया है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज चमोली में 5, देहरादून में 17, हरिद्वार में 16, नैनीताल में 8 तथा ऊधमसिंह नगर में 1 को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल तथा उत्तरकाशी से कोई भी नया संक्रमण का मरीज नहीं मिला।आज इस संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!