नैनीताल:हर्षोल्लास के साथ मनाया ७४वाँ गणतंत्र दिवस

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 26, 2023 329 views
नैनीताल:हर्षोल्लास के साथ मनाया ७४वाँ गणतंत्र दिवस जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल नैनीताल मे बृहस्पतिवार को 74वें गणतन्त्र दिवस  समारोह पूरे हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा गांधी चौक तल्लीताल से मल्लीताल तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया साथ ही समस्त सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहरण किया गया। इस दौरान आयुक्त कार्यालय नैनीताल मे मण्डलायुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत, आईजी कार्यालय  मे आईजी  कुमाऊं श्री नीलेश आनन्द भरणे, जिला कार्यालय नैनीताल मे जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल ने  ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में अपर जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, पत्रकारों तथा कर्मचारियों ने ध्वाजारोहण किया। इसके  अलावा तल्लीताल मे गांधी चैोक मे गांधी जी, डा0 अम्बेडकर, शहीद मेजर राजेश अधिकारी, मल्लीताल मे पंडित गोविंद  बल्लभ महापुरूषों की मूर्तियों पर  मा0 विधायक श्रीमती सरिता आर्या, जिलाधिकारी, एसएसपी ने  पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इसके उपरान्त जिले का मुख्य कार्यक्रम सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद की प्रभारी मंत्री,महिला एवं बाल विकास, खेल एव युवा कल्याण मा0 मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने प्रतिभाग कर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ ही सलामी ली। माननीय मंत्री ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश व जनपद वासियों को शुभकामानाओं के साथ बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ। जिसमें हम सभी ने देश को एक सूत्र में बंाधने के लिए चिंतन किया गया। जिसका दायित्व डा भीमराव अम्बेडकर ने लेते हुए संविधान का निर्माण किया जोकि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। आज हमें संविधान का भाव गणतंत्र दिवस के रूप में दिख रहा है। यह एहसास को हमें सदा याद रखना होगा। आज देश के मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। आज केन्द्र व राज्य सरकार हर अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए चिंतन कर रही है कि प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर आत्मनिर्भर कैसे बन सके। आज पूरे देश में अस्सी करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना से लाभन्वित हो रहे हैं वहीं कोरोना काल में मुफ्त वेक्सीन से लोगों की रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ, पर्यटन, खेल, बागवानी आदि क्षेत्रों में चैमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण देने के साथ ही खेल में नवयुवकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण पर विचार कर रही है। उन्होंने नव-पीढ़ियों से आवाहन किया है कि वे अपने अन्दर के खेल की प्रतिभा को निखारें ताकि उत्तराखण्ड को पर्यटन के साथ ही खेल जैसी गतिविधियों में विश्व स्तर पर पहचान मिल सके ताकि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जा सके। इस दौरान पुलिस जवानों सीपीयू, बाइक दस्ता, डॉग स्कॉट, अग्निशमन, होमगार्ड, एनसीसी, नेवल के जवान ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए भव्य परेड की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में  मल्लीताल फ्लैट्स एवं जिलाधिकारी कार्यालय में देश-भक्ति गीतो की प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान डेयरी , जिला मिशन प्रबन्धक, एन०आर०एल०एम०, कृषि ,शिक्षा ,उद्यान, चिकित्सा, पशुपालन, सेवायोजन,मत्स्य ,सहायक निबन्धक,सह०समि० ,रेशम, आपदा प्रबन्धन ,जिला कार्यक्रम ,समाज कल्याण,पर्यटन,जिला ग्रामोद्योग ,उद्योग,वन विभाग, उरेडा एव चाय विकास बोर्ड के साथ ही विभिन्न विभागो द्वारा अपने-अपने विभागों की झांकियो व छोलिया दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान परेड में प्रतिभाग करने पर पुलिस प्रथम, यातायात पुलिस द्वितीय एवं एनसीसी तृतीय स्थान प्राप्त किया। झांकी प्रर्दशन में प्रथम कृषि, द्वितीय आपाद, तृतीय उद्यान रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या, मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत ,डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,एसएसपी पंकज भट्ट,मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी,अपर जिलाधिकारी, शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, सीएमओ डा0 भागीरथी जोशी, एसपी जगदीश चंद्रा, परेड कमांडर प्रथम द्वितीय सीओ नितिन लोहानी, सीओ विभा दीक्षित, उप जिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, तहसीलदार नवाजिश खलिक, मोहित लाल साह के साथ शहर के अन्य गणमान्य आदि उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories