कूटू के आटे से बने पकवान खाने से 70 से अधिक लोग बीमार
April 03, 2022
•
432 views
पर्यटन
उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव और ब्रह्मपुरी में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से करीब 70 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कई मरीजों को जिला हॉस्पिटल में तो कई को कांगड़ी के पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल को स्टैंडबाई मोड पर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और ये सामान्य फूड प्वाइजनिंग की घटना है, मरीजों को जल्द हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में 37 मरीज और मेला हॉस्पिटल में 35 मरीजों को भर्ती किया गया है.
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!