आज नैनीताल जिले में मात्र 7 कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में 287
June 11, 2021
•
644 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी गिरावट देखी गई है। आज शुक्रवार को प्रदेश भर में 287 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 1614 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इस अवधि में 21 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। अब तक उत्तराखंड में 6909 लोगों की मौत हो चुकी है।आज देहरादून में 93 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोडा जिले में 13, बागेश्वर जिले में 15, चमोली जिले में 11, चंपावत जिले में 26, हरिद्वार जिले में 44 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 7, पौड़ी जिले में 9, पिथौरागढ़ जिले में 37, रुद्रप्रयाग जिले में 5, टिहरी जिले में 13, उधमसिंह नगर में 6 और उत्तरकाशी जिले में 8 केस आये है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!