चम्पावत उपचुनाव: 64 प्रतिशत हुआ मतदान
May 31, 2022
•
397 views
धर्म
उत्तराखंड: चंपावत विधानसभा सीट पर आज संपन्न हुए उप चुनाव में सभी की नजरें लगी हुई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी सत्तारूढ पार्टी मतदान का पुराने रिकार्ड नहीं तो पाए। चुनाव संपन्न होने के बाद चंपावत उपचुनाव चुनाव में 64 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। फरवरी 2022 में हुए आम चुनाव में लगभग 66 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीङ जुटनी शुरू हो थी। दोपहर बाद हुई बारिश ने कुछ देर मतदान को प्रभावित जरूर किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने दर्जनों बूथों को देखा। जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने भी बूथों में घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोङी ने एजेंट व कांग्रेस जनपद को धमकाने का आरोप लगाया।चंपावत विधानसभा सीट में अब तक हुआ मतदान प्रतिशत पर नजर डाले तो 2002 में 54.76, 2012 में 76.17, 2017 में 66.43 फीसदी और 2022 आम चुनाव में 65.99 मतदाताओं ने मताधिकार किया था
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!