नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जीर्ण क्षीर्ण 63 से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू
June 05, 2024
•
408 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल में आज लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने प्रेस वार्ता की। विधायक सरिता आर्या ने बताया की भाजपा ने नैनीताल शहर में पहली बार सबसे अधिक २०२४ वोट से विजयी प्राप्त की है और आगे इसे बरकरार रख नगरपालिका चुनाव में भी विजय प्राप्त करेंगे। विधायक सरिता आर्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल चुनाव प्रचार में एवं सांसद अजय भट्ट जी की तेज तर्रार कार्यशैली में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में जनता ने आशीर्वाद और सहयोग दिया है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से प्रदेश की पांचों सीट में भाजपा ने विजय हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की भाजपा सरकार के विकास कार्य इस जीत में मुख्य भूमिका में रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में एवं संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार जी के मार्गदर्शन में पन्ना प्रमुख स्तर एवं बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों का निर्वाह बखूबी किया है। यह प्रदेश में पांचों सीटों की जीत में सहायक रहा है।
उन्होंने कहा की नैनीताल विधानसभा में जीत इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं उसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जीर्ण क्षीर्ण 63 से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!