लैंडस्लाइड के मलबे में कार से 5 लोगों के शव बरामद
August 12, 2023
•
338 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड में गुजरात के 5 पर्यटकों की मौत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर तरसाली के पास हुए लैंडस्लाइड में गुजरात के 5 टूरिस्टों की मौत हो गई है। गुरुवार की शाम हुई लैंडस्लाइड के मलबे में एक कार दब गई थी। शुक्रवार की देर शाम कार से 5 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। भारी भूस्खलन की वजह से केदारघाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। प्रशासन व पुलिस ने केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!