रामसेवक सभा द्वारा आयोजित २७ वें फागोत्सव का रंगारंग आग़ाज़
February 27, 2023
•
382 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 27वें फागोत्सव का आज आगाज हो गया है। इस दौरान हल्द्वानी, भवाली, अल्मोरा, ज्योलीकोट, बेतालघाट, गरमपानी इत्यादि जगहों से आयी महिला होली दलों ने होली जुलूस निकाला साथ ही स्वांग भी रचा। जिसका उदघाटन विधायक सरिता आर्य ने किया।
महिलाओं ने तल्लीताल धर्मशाला से जुलूस निकाला जो माल रोड होते हुए मल्लीताल श्री राम सेवक सभा पहुंचा। विशेष अतिथि आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री रामसेवक सभा द्वारा आईजी डॉ भरणे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान बाहर से आए विभिन्न महिला होली दलों जिनमें प्रगति महिला होली दल लाल डांट हल्द्वानी, मधुबन महिला होली दल हल्द्वानी अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी, एकता मंच सत्य विहार आरटीओ रोड हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच हल्द्वानी, मां नंदा सुनंदा महिला होली समिति भवाली, ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस भवाली, जीवन वर्षा कला संगम समिति बेतालघाट, जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरागांव, मां का आशीर्वाद ज्योलीकोट व कृष्णा ग्राम संगठन मेहरागांव के महिला दलों ने भाग लिया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के साथ स्थानीय होल्यारो ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी व मिनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, भुवन बिष्ट, हरीश राणा, मुकेश जोशी मंटू, संरक्षक गिरीश जोशी मक्खन, विमल चौधरी ,भुवन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, हिमांशु जोशी, अशोक शाह, गिरीश कांडपाल ,प्रोफेसर ललित तिवारी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद बिष्ट, मल्ली ताल कोतवाल डीवी सोलंकी, एसएस आई दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!