कोरोना ने मचाया हाहाकार ,37 की मौत औऱ 2757 नए संक्रमित
April 17, 2021
•
1,046 views
जनहित
उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण ने उत्तराखंड में हाहाकार मचा दिया है आज कोरोना ने नया रिकार्ड बना दिया है कोरोना से आज 37 लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम 7:00 बजे आए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2757 संक्रमण के नए मामले आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है और एक्टिव केस की संख्या 15386 हो गई है अभी 27632 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अल्मोड़ा में 51, बागेश्वर में 15, देहरादून में 1179, हरिद्वार में 617 नैनीताल में 248, पौड़ी गढ़वाल में 155, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 50, उधम सिंह नगर में 265 और उत्तरकाशी में 14 नए मामले सामने आए हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!