नैनीताल ज़िलेके २२ मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी, नैनीताल में आनंद बिष्ट दोबारा निर्वाचित
January 19, 2023
•
384 views
धर्म
उत्तराखंड: हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर नैनीताल जिले के 22 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है । प्रताप रैक्वाल को हल्द्वानी, किशोर जोशी को काठगोदाम व राजेंद्र नेगी को मुखानी का अध्यक्ष बनाया है। मुकेश बेलवाल अब गौलापार मंडल के अध्यक्ष होंगे।
सूची के मुताबिक जगदीश पंत बिन्दुखत्ता, धन सिंह लालकुआं, दीपक बहुगुणा हल्दचौड़, मुकेश बेलवाल गौलापार, नरेश नयाल ओखलकांडा, प्रदीप बिष्ट धारी, अंकित पांडे रामगढ़, कमला आर्या भीमताल नगर, नंदी खुल्बे बेतालघाट, सोबन सिंह गरमपानी, पंकज उप्रेती भवाली, आनंद बिष्ट नैनीताल, प्रताप रैक्वाल हल्द्वानी, किशोर जोशी काठगोदाम, राजेन्द्र सिंह नेगी मुखानी, सुरेश गौड़ बिठौरिया, धीरेंद्र पांडे लामाचौड़, विक्रम सिंह जंतवाल कालाढूंगी, जोगा सिंह मेहरा कोटाबाग, विरेन्द्र रावत रामनगर ग्रामीण, मदन जोशी रामनगर व दीपा भारती मालधनचौड़ की मंडल अध्यक्ष बनाई गई हैं। नैनीताल में भाजपा मंडल अध्यक्ष चुने जाने को लेकर पार्टी नेताओं में कशमकश हो रहा था। आखिरकार पार्टी ने सरल स्वभाव और लोकप्रिय आनंद बिष्ट पर विश्वास जताते हुए दोबारा से मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। आनंद बिष्ट का कार्यकाल अच्छा रहने से उनको वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने पुनः मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आनंद बिष्ट के मंडल अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विधायक सरिता आर्या ने आनंद बिष्ट के दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!