एनयूजे-इंडिया की नैनीताल जिला कार्यकारिणी गठित, 20 वरिष्ठ पत्रकारों को अहम जिम्मेदारी
April 05, 2025
•
461 views
सामान्य
उत्तराखंड: एनयूजे-इंडिया की नैनीताल जिला कार्यकारिणी गठित, 20 वरिष्ठ पत्रकारों को अहम जिम्मेदारी
– प्रदेशभर के पत्रकारों ने दी बधाई, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे-इंडिया) उत्तराखंड की नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे और प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन जोशी के अनुमोदन पर नैनीताल के जिला अध्यक्ष अफजल हुसैन फौजी और जिला महामंत्री राजू पांडे ने नई कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में जनपद के 20 पत्रकारों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नवीन पालीवाल, भूपेंद्र मोहन रौतेला, चंद्रेश पांडे और ओपी अग्निहोत्री को मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रवीण कपिल, तेज सिंह नेगी और गिरीश चंद्र पांडे को दी गई है। महिला उपाध्यक्ष के रूप में नीरू भल्ला को चुना गया है।
संगठन मंत्री रिम्पी बिष्ट, कोषाध्यक्ष शीतल तिवारी और सचिव पद पर यू.एस. सिजवाली, दीवान सिंह बिष्ट, राजीव अग्रवाल, अजय चौहान व नावेद सैफी को नियुक्त किया गया है। उप सचिव की भूमिका दीपक कुमार और अनुराग वर्मा निभाएंगे, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललित जोशी, एस.एम. इमाम और नवीन तिवारी को शामिल किया गया है।
जिला कार्यकारिणी के गठन पर यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, उत्तराखंड इकाई के मुख्य संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, कुमाऊं प्रभारी दिनेश जोशी व वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी समेत प्रदेशभर के पत्रकारों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!