डग्गामार वाहनों पर सघन चेकिंग: 115 चालान, 15 वाहन सीज**
July 17, 2024
•
233 views
सामान्य
उत्तराखंड: परिवहन मुख्यालय के निर्देशानुसार 17 जुलाई 2024 को नैनीताल और उधम सिंह नगर में बिना परमिट और शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 115 वाहनों के चालान और 15 वाहन सीज किए गए। विवरण इस प्रकार है:
- बिना परमिट: 25
- परमिट शर्तों का उल्लंघन: 7
- बिना फिटनेस: 24
- बिना टैक्स: 43
- ओवरलोड यात्री: 30
- बिना लाइसेंस: 32
- बिना प्रदूषण: 18
- बिना बीमा: 35
- बिना HSRP: 7
- सीट बेल्ट: 7
- नियम विरुद्ध रेट्रोफिटमेंट: 3
इसके अतिरिक्त, बिना हेलमेट के 39 दोपहिया चालकों के चालान भी किए गए। अभियान लगातार जारी रहेगा और मोटर यान अधिनियम के उल्लंघन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!