उत्तराखंड में आज 12 लोग कोरोना संक्रमित
August 22, 2021
•
780 views
जनहित
उत्तराखंड: आज रविवार को उत्तराखंड में कोविड-19 के मात्र 12 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया अभी भी 317 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह राज्य में अब तक कुल 342749 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए।। 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज रक्षाबंधन के दिन अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, तथा टिहरी गढ़वाल जनपदों में आज कोई भी कोरोना से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला। उत्तरकाशी में एक उधम सिंह नगर में 1, रुद्रप्रयाग में 2, पिथौरागढ़ में एक, नैनीताल में 1 तथा सबसे अधिक देहरादून में चार लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले जबकि आज बागेश्वर में दो लोग संक्रमित मिले।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!