राज्य में आज कोरोना के 118 नए मामले
January 01, 2022
•
543 views
जनहित
उत्तराखंड: राज्य में आज कोरोना के कुल 118 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 345205 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 34 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331185 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 118 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 85 ,हरिद्वार से 08 , नैनीताल जिले से 07, उधमसिंह नगर से 03 , पौडी से 07, टिहरी से 0, चंपावत से 02 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 05, बागेश्वर से 03, चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!