by Ganesh_Kandpal
Feb. 5, 2025, 7:33 p.m.
[
277 |
0
|
0
]
<<See All News
श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी बैठक में फागोत्सव 2025 की तैयारियाँ प्रारंभ
आज श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बसंत पंचमी के सफल आयोजन के लिए सभी संस्कृति प्रेमियों का धन्यवाद किया गया। बैठक में फागोत्सव 2025 के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सभी से सहयोग की अपील की गई।
फागोत्सव 2025 के प्रमुख कार्यक्रम:
• रंग धारण: 9 मार्च 2025
• होलिका दहन: 13 मार्च 2025
• छलड़ी उत्सव: 15 मार्च 2025
कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि फागोत्सव के सभी कार्यक्रम भव्यता से मनाए जाएंगे, जिसमें होली जुलूस, पुरुष होली, और होली रंग जुलूस विशेष आकर्षण होंगे।
महिला दलों की आवश्यक बैठक 9 फरवरी 2025 को दोपहर 1:30 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी महिलाओं से भाग लेने का अनुरोध किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की और संचालन जगदीश बावड़ी ने किया। इस अवसर पर संयोजक गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक बिमल चौधरी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, घनश्याम लाल साह, भीम सिंह कार्की, चंद्रप्रकाश साह, ललित साह, राजेंद्र बजेठा, और प्रो. ललित तिवारी उपस्थित रहे।
डीएसबी परिसर में कुंवर सर्वेंद्र ने पीएचडी की मौखिकी परीक्षा दी नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शोधार्थी कुंवर …
खबर पढ़ेंदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्ज़िट पोल्स में भाजपा की बढ़त दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन्न हुआ, जिसमें 70 सीटों के लिए वोट डाल…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.