देव शयनी एकादशी पर नैना पीक में श्री राम सेवक सभा ने किया वृहद पौधारोपण

by Ganesh_Kandpal

July 6, 2025, 8:13 p.m. [ 183 | 0 | 0 ]
<<See All News



देव शयनी एकादशी पर नैना पीक में श्री राम सेवक सभा ने किया वृहद पौधारोपण
हरेला महोत्सव के तहत देवदार के 100 पौधे रोपे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली गति

नैनीताल, 6 जुलाई।
देव शयनी एकादशी व हरेला महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम सेवक सभा द्वारा शनिवार को नैना पीक रेंज में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत इस अवसर पर देवदार के 100 पौधे लगाए गए।

देवदार, जिसे देवदारु भी कहा जाता है, हिमालय क्षेत्र का सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व रखने वाला वृक्ष है। इसे “देवताओं का पेड़” माना जाता है और इसका संबंध भगवान शिव से भी जोड़ा जाता है। यह शक्ति, लचीलापन, पवित्रता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। मंदिरों और धार्मिक ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। पारंपरिक चिकित्सा में भी देवदार का उपयोग किया जाता है। इसके घने जंगल हिमालयी समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा के केंद्र माने जाते हैं।

सावन माह में आयोजित यह कार्यक्रम श्री राम सेवक सभा के वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल किया गया है। सभा के कार्यकारिणी सदस्यों और बल कलाकारों ने मिलकर गड्ढे खोदे और पौधारोपण किया। कार्यक्रम में वन विभाग का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, बिमल चौधरी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, विमल साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, गिरीश भट्ट, कमलेश ढोंडियाल, मिथिलेश पांडे, हीरा सिंह, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, मोहित लाल साह, भुवन बिष्ट, अमर साह, अतुल साह, पूर्व सभासद तारा राणा, रेंजर कार्की, गोधन सिंह, देवेंद्र, दीवान, आशु बोरा, प्रो. ललित तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल की, बल्कि संस्कृति व आस्था से जुड़े संदेश को भी जनमानस तक पहुंचाया।


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

लेक सिटी क्लब ने पारंपरिक विधि से की हरेला बुवाई की शुरुआत, …

लेक सिटी क्लब ने पारंपरिक विधि से की हरेला बुवाई की शुरुआत महिलाओं ने लोकगीतों, झोड़ा-छपेली व कुमाऊंनी परिधान में निभाई संस्कृति की विरासत नैनीताल, …

खबर पढ़ें
Card image cap Public_Interest

नैनीताल में ‘कैफ़े ठंडी’ का भव्य शुभारंभ, सरस्वती रेस्टोरेंट की…

नैनीताल में ‘कैफ़े ठंडी’ का भव्य शुभारंभ, स्वाद और सादगी का अनूठा संगम सरस्वती रेस्टोरेंट की नई शाखा ‘कैफ़े थंडी बाय सरस्वती’ का फीता काटकर उद्घाटन नैनीत…

खबर पढ़ें