by Ganesh_Kandpal
Sept. 24, 2025, 10:23 a.m.
[
345 |
0
|
0
]
<<See All News
श्रीरामलीला महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों की जबरदस्त भीड़, राम-सीता स्वयंवर ने मोहा मन
नैनीताल। आदर्श रामलीला एवं जनकल्याण समिति, सूखाताल द्वारा आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव 2025 के दूसरे दिन का मंचन श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। मंगलवार की रात रामलीला मैदान में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।
द्वितीय दिवस की लीला में कोरस, जनकपुरी आगमन, पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर, शिव पूजन, धनुष यज्ञ और परशुराम–लक्ष्मण संवाद जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग मंचित किए गए। कलाकारों के सजीव अभिनय, आकर्षक पोशाकों और पारंपरिक संगीत ने दर्शकों को रामायण काल के स्वर्णिम युग में पहुंचा दिया।
विशेष रूप से पुष्प वाटिका और धनुष यज्ञ का दृश्य दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहा। जब राम ने शिव धनुष तोड़ा, तो मैदान में जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भगवान श्रीराम के स्वरूप को नमन किया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रोज़ाना रात 8 बजे से होने वाला यह मंचन 3 अक्टूबर तक जारी रहेगा। आने वाले दिनों में सीता हरण, लंका दहन, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक जैसे महत्त्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन होगा।
समिति ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।
लेक सिटी क्लब की डांडिया नाइट आज: 500 से अधिक प्रतिभागियों के साथ रंगीन महफ़िल सजने को तैयार नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित डांडिया मह…
खबर पढ़ेंमां नैना देवी व्यापार मंडल करेगा भव्य पुष्प वर्षा से राम बारात का स्वागत नैनीताल। नगर की पारंपरिक धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए रामसेवक …
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.