by Ganesh_Kandpal
Feb. 10, 2025, 8:50 a.m.
[
355 |
0
|
0
]
<<See All News
थल-डीडीहाट मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो दोस्तों की मौत
पिथौरागढ़ जिले के थल-डीडीहाट सड़क पर सफेद घाटी में पंत्याली के पास एक सेंट्रो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दाफिला गांव के दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता दूसरे दिन तब चला जब बकरी चराने गए एक ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने बताया कि सुरेंद्र सिंह रावत (30) और सुनील सिंह बोरा (24) शनिवार देर शाम कार से घूमने निकले थे। देर रात तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बकरी चरा रहे व्यक्ति ने दुर्घटनाग्रस्त कार देखी और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और स्थानीय युवाओं की टीम ने रस्सी के सहारे गहरी खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला। सुरेंद्र सिंह रावत थल में शिव फ्यूल्स पेट्रोल पंप में कार्यरत थे और उनका एक साल पहले ही विवाह हुआ था। सुनील सिंह बोरा पॉलीटेक्निक कॉलेज बांसबगड़ में द्वितीय वर्ष का छात्र था।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग भेज दिया है। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में सरोद वादन ने मोहा मन, विद्यार्थियों ने लिया संगीत का आनंद नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के संगीत विभाग में “…
खबर पढ़ेंश्री राम सेवक सभा में 29वें फागोत्सव की बैठक संपन्न नैनीताल, 9 फरवरी 2025: नैनीताल की प्राचीन धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा में 29वें फागोत्सव के सफल आ…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.