संयुक्त कर्मचारी महासंघ केएमवीएन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
December 23, 2025
•
75 views
शहर
नैनीताल: संयुक्त कर्मचारी महासंघ केएमवीएन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नैनीताल।
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज नैनीताल क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल विधायक सरिता आर्या उपस्थित रहीं।
विधायक सरिता आर्या ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कुमाऊं क्षेत्र से आए पदाधिकारियों व कार्मिकों को शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों की एकता और संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के साथ निगम के विकास में भी सहयोग करते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष मंजुल सनवाल एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। 
महासंघ के महामंत्री रमेश पंत ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को रखा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मंजुल सनवाल, महामंत्री रमेश पंत, शीला साह, मो. आशिफ, सचिव अमर साह सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!