विंटर कार्निवाल व नव वर्ष 2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार — SSP
December 20, 2025
•
227 views
पर्यटन
नैनीताल: आगामी विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव, क्रिसमस, 31 दिसम्बर एवं नव वर्ष 2026 के दौरान जनपद में संभावित भारी पर्यटक दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आज 19 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन नैनीताल में विभिन्न विभागों व स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में यातायात, पार्किंग, कानून-व्यवस्था, आपात सेवाओं और पर्यटकों की सुविधा-सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
SSP ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा अनुभव देने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है। बैठक में ADM विवेक राय, SP यातायात डॉ. जगदीश चन्द्रा, SP हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, SP संचार रेवाधर मठपाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, CMO, DTO, RTO, DFO सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विंटर कार्निवाल कार्यक्रम:
• 22 दिसंबर: नैनीताल से कैंची धाम ट्रैकिंग
• 23–25 दिसंबर: मंचीय कार्यक्रम
• 26 दिसंबर: फूड फेस्टिवल
गोष्ठी के प्रमुख निर्णय/निर्देश:
• नारायण नगर को मुख्य पार्किंग; भरने पर शटल सेवा।
• पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मैनपावर, प्रकाश व मूलभूत सुविधाएं।
• रोडवेज/टैक्सी/KMOU 
से शटल संचालन।
• टैक्सियों व होटलों पर मोबाइल नंबर प्रदर्शित।
• PWD को सड़क किनारे लॉपिंग व सफाई के निर्देश; रिफ्लेक्टर व क्रैश बैरियर।
• दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण; डायवर्जन पर बड़े फ्लैक्सी बोर्ड।
• भवाली–कैंची धाम सड़क कार्य शीघ्र पूर्ण; अतिरिक्त सामग्री हटाने के निर्देश।
• आवश्यक सेवाओं को छोड़ भारी मालवाहन दिन में प्रतिबंधित; रात 11 से सुबह 6 बजे अनुमति।
• स्थानीय पहचान पत्र पर ही स्थानीय प्रवेश।
• 22 दिसंबर से 7 जनवरी तक टोल पर दोनों ओर समान यातायात।
• बर्फबारी की स्थिति में सभी विभाग अलर्ट; बिजली, पानी, खाद्यान्न व वाहन आपूर्ति सुनिश्चित।
• अग्निशमन को हाइड्रेंट प्वाइंट चार्ज; होटल/रिजॉर्ट/कैफे/बार में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड।
• संदिग्ध सूचना 112 या 9411112979 पर देने की अपील।
• स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस व मेडिकल सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश।
बैठक में CO स्तर से लेकर नगर पालिका, रोडवेज, विद्युत, वन विभाग सहित सभी संबंधित इकाइयों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित उत्सव मनाने का संदेश दिया।


Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!