काहे भिगोया मेरा चीर…” की गूंज से सजा नैनीताल, महिला होली में उमड़ा उल्लास
February 23, 2026
•
6 views
मनोरंजन
नैनीताल: संस्कृति विभाग के सौजन्य से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा होटल सेंट्रल में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर योगेश कुमार गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। रंगों का यह त्योहार समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब कई वर्षों से इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से शहर की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता आ रहा है।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों से समां बांध दिया। “काहे भिगोया मेरा चीर, कन्हैया तुझे जाने ना दूंगी”, “शिव के मन माहि बसे काशी”, “जल कैसे भरूं जमुना गहरी”, “होली खेले दशरथ के वीर”, “उड़ गयो अबीर गुलाल”, “नैनीताल की नैना मैया”, “बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए” जैसे गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न स्वांगों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत किए गए, जिससे आयोजन में चार चांद लग गए।
होली मिलन समारोह के अवसर पर पांच महिला होलियारों को सम्मानित किया गया। इनमें भीमताल से सुनीता पांडे, रामनगर से अमीता लोहनी, अल्मोड़ा से किरन पंत, हल्द्वानी से अलका टंडन तथा नैनीताल से सुमन शाह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष आभा शाह सहित जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, रमा भट्ट, विनिता पांडे, रानी साह, दीपा पांडे, अमिता शाह, ज्योति ढौंढियाल, प्रगति जैन, दीपिका विनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, रमा लोहनी, कविता त्रिपाठी, नीरू साह, दया कुंवर, सविता कुलारा, अनुराधा भट्ट, सरस्वती सिराला, तुसी साह, अमिता साह शेरवानी, दिव्या साह, सोनू साह, मधुमिता, भावना साह, मानसी गर्ग, रेखा जोशी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिला होली के इस आयोजन ने नैनीताल में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा बिखेर दी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!