लेक सिटी क्लब का पागल जिमखाना आज, सभी तैयारियां पूर्ण सांसद अजय भट्ट करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
December 14, 2025
•
84 views
मनोरंजन
नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित पागल जिमखाना का आयोजन आज DSA ग्राउंड में प्रातः 10:00 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस संबंध में क्लब की बैठक अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट करेंगे। वहीं विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल तथा अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पागल जिमखाना प्रतियोगिता के तहत
ईंट रेस, सुई-धागा रेस, बोरा रेस, चम्मच रेस, मटका रेस, बुनाई प्रतियोगिता, खजाना ढूंढो तथा “सबसे बड़ा पागल कौन” जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों में क्लब अध्यक्ष आभा शाह, कविता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रमा लोहनी, पल्लवी शैलेंद्र चौधरी, देवेंद्र लाल शाह, खजान डंगवाल, शैलेंद्र बरगली, भागवत रावत, युवराज सिंह, आनंद बिष्ट, बलम बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!