by Ganesh_Kandpal
Feb. 22, 2025, 7:38 p.m.
[
215 |
0
|
0
]
<<See All News
“पहाड़ी लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं! नैनीताल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंका”
नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल ने प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा पहाड़ी लोगों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में पंत पार्क, मल्लीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।
नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी ने कहा कि मंत्री द्वारा “पहाड़ी साला” जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया जाना राज्य निर्माण की मूल भावना के खिलाफ है और उत्तराखंड के लोगों का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी इस बयान की कड़ी निंदा करती है और सरकार से तत्काल मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करती है।
इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष कुमार, सुरेश चंद्रा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शार्दुल नेगी, नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, नगर सचिव बंटू आर्य, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार, नगर अध्यक्ष एनएसयूआई आयुष कुमार, पूर्व दायित्वधारी रईस अहमद, नफीस अहमद, नगर महिला कांग्रेस से लता तरुण, सुनीता आर्या, त्रिभुवन फर्त्याल, मो. जुनैद, अनमोल थापा, प्रियांशु बिष्ट, संदीप सिंह जलाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को उत्तराखंड राज्य आंदोलन, मुजफ्फरनगर कांड, राज्य निर्माण के शहीदों और आंदोलनकारियों की पीड़ा को समझना चाहिए। जिस प्रकार उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर, विधानसभा में पहाड़ी लोगों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को तत्काल मंत्री को बर्खास्त कर जनता से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के इस आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।
उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक, डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, 26 फरवरी से एक …
खबर पढ़ेंलेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिला होली होगी ऐतिहासिक – पहली बार खेली जाएगी फूलों की होली! नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष ज्योति दोदियाल की…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.