by Ganesh_Kandpal
Feb. 6, 2025, 12:24 p.m.
[
350 |
0
|
0
]
<<See All News
वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी का निधन
नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी (90) का बुधवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार (आज) सुबह 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया जाएगा। उनकी शव यात्रा सुबह 10:30 बजे सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर से निकलेगी।
परिवार में शोक की लहर
पद्मा जोशी अपने पीछे छह संतानों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके सबसे बड़े पुत्र जगदीश चंद्र जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा में हिंदी दैनिक ‘आज’ में वरिष्ठ संवाददाता हैं। उनके दूसरे पुत्र भुवन जोशी एलआईसी के मंडल प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि तीसरे पुत्र दीप चंद्र जोशी (पूर्व नेवी अधिकारी) वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी के फिजियोथैरपी विभाग के प्रभारी हैं।
उनकी तीन पुत्रियां – गीता पंत, किरन पंत और मीनू पंत भी अपने-अपने परिवारों के साथ सुव्यवस्थित जीवन व्यतीत कर रही हैं।
पद्मा जोशी जी के निधन पर समस्त पत्रकारों, शुभचिंतकों और परिचितों ने शोक व्यक्त किया है। उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल मिले, यही प्रार्थना है।
डॉ. हेमा का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, शिक्षा जगत में हर्ष की लहर डीएसबी परिसर, नैनीताल के भौतिकी विभाग में संविदा प्राध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ. ह…
खबर पढ़ेंडीएसबी परिसर में कुंवर सर्वेंद्र ने पीएचडी की मौखिकी परीक्षा दी नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शोधार्थी कुंवर …
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.