नगर पालिका चुनाव: भाजपा की जीवंती भट्ट और कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल के बीच होगा मुक़ाबला

by Ganesh_Kandpal

Dec. 28, 2024, 6:07 a.m. [ 218 | 0 | 0 ]
<<See All News



नैनीताल नगर पालिका चुनाव: भाजपा से जीवंती भट्ट और कांग्रेस ने सरस्वती खेतवाल होंगी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा ने गहन मंथन के बाद समाजसेविका जीवंती भट्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी में दावेदारों की लंबी सूची के बावजूद, हाई कमान ने अन्य सभी दावेदारों को दरकिनार करते हुए जीवंती भट्ट पर भरोसा जताया है।

भाजपा के संभावित दावेदारों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, ईशा शाह, ज्योति ढौंडियाल, कविता गंगोला, नीतू जोशी, तुलसी कठायत, मंजू रौतेला जैसे नाम शामिल थे। लेकिन पार्टी ने समाज सेवा के क्षेत्र में जीवंती भट्ट के अनुभव को प्राथमिकता दी।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने सरस्वती खेतवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा ने अब तक नैनीताल नगर पालिका में अध्यक्ष पद नहीं जीता है। इस बार जीवंती भट्ट पर दांव लगाकर पार्टी ने अपनी रणनीति को और सशक्त किया है। अब यह देखना होगा कि क्या भाजपा कांग्रेस के मजबूत आधार को चुनौती देकर इतिहास रच पाएगी।


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नैनीताल नगर पालिका के विभिन्न व…

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नैनीताल नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में वार्ड संख्या, वार्ड का नाम, आरक्ष…

खबर पढ़ें
Card image cap Public_Interest

हल्द्वानी-नैनीताल-भवाली: नगर निकाय चुनाव 2024 नामांकन प्रक्रिया…

हल्द्वानी-नैनीताल-भवाली: नगर निकाय चुनाव 2024 नामांकन प्रक्रिया जोरों पर नगर निकाय चुनाव 2024 के तहत हल्द्वानी, नैनीताल और भवाली में नामांकन प्रक्रिया तेज़…

खबर पढ़ें