by Ganesh_Kandpal
Aug. 25, 2025, 8:41 a.m.
[
399 |
0
|
0
]
<<See All News
हमारी संस्कृति हमारी पहचान : लेक सिटी वेलफेयर क्लब का आयोजन, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा कैंट सभागार में “हमारी संस्कृति हमारी पहचान एवं हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं समाजसेवी दर्शन नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में नगर के 13 बुजुर्गों—महेश लाल शाह, डॉ. दिनेश अवस्थी, पान सिंह रौतेला, बिहारी लाल शाह, गोपाल सिंह बिष्ट, दुर्गा दास शाह, कामेश्वर प्रसाद काला, हरीश लाल शाह, श्याम सिंह बिष्ट, के.पी. शाह, घनश्याम सिंह बिष्ट, उमेश लाल शाह और आर. सिंह आनंद—को प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
सात नंबर टीम ने “बारहमासा” की मनमोहक प्रस्तुति दी जबकि वैष्णो देवी ग्रुप ने कुमाऊं की तीज-त्योहारों पर आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही शैली प्रतियोगिता में जया पालीवाल प्रथम, भावना रावत द्वितीय और वर्षा आर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि योगेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विधायक सरिता आर्या ने क्लब की सराहना करते हुए इसे नगर के लिए मिसाल बताया, वहीं पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने विश्वास जताया कि यह क्लब भविष्य में प्रदेश का अग्रणी क्लब बनेगा।
कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन ने आभार जताया। संचालन मीनाक्षी कीर्ति व दीपा पांडे ने किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष आभा शाह, सचिव कविता त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
क्वीन्स स्कूल हल्द्वानी ने जीती टीम चैंपियनशिप 12वीं इंटर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता नैनीताल में संपन्न नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल के तत्वावध…
खबर पढ़ेंनैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल नैनीताल, 24 अगस्त मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में 25 अगस्त को जनपद नैनीताल में भार…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.