by Ganesh_Kandpal
Sept. 15, 2025, 9:47 a.m.
[
190 |
0
|
0
]
<<See All News
गोवर्धन हाल में सुषमा शाह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा स्वर्गीय सुषमा शाह की स्मृति में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का सोमवार को गोवर्धन हाल में रंगारंग आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या और नैनीताल बैंक के प्रबंधक अनिल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में नगर के 20 विद्यालयों के 154 बच्चों ने भाग लिया। नन्हे प्रतिभागियों ने राम लला, सावित्रीबाई फुले, द्रौपदी मुर्मू, रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, भीमराव अंबेडकर, किसान, भोलेनाथ, रोबोट, बादल और “पेड़ लगाओ–बेटी बचाओ” जैसे कई आकर्षक पात्रों का मंचन कर सभी का मन मोह लिया।
परिणाम
• जूनियर वर्ग
• प्रथम: सिमोनी का आर्य (वृंदावन स्कूल)
• द्वितीय: कियारा कंवल (बसंत वैली पब्लिक स्कूल)
• तृतीय: ध्रुव नौटियाल (मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर)
• बेस्ट वेशभूषा: पवित्रा शाह (वृंदावन पब्लिक स्कूल)
• सांत्वना पुरस्कार: कनिका पांडे, चैतन्य जोशी, यशिका, आरोसा खान, वामिका बिष्ट, रोहन, अभि वन मेहरा, कृष नवी और आयांश सिंह।
• सीनियर वर्ग
• प्रथम: निलिया ढीला (ऑल साइंस पब्लिक स्कूल)
• द्वितीय: निहारिका (उमा लवली स्कूल)
• तृतीय: लक्षिता इसवाल (मोहनलालता पब्लिक स्कूल)
• विशेष पुरस्कार: दिविषा, नव्या जोशी, जीविका, अन्वेशा, ओजस्वी, काव्या बिष्ट, भूमिका, अंशिका एवं सोहन गुप्ता।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरिता आर्या ने कहा कि लेक सिटी क्लब बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शानदार मंच उपलब्ध करा रहा है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।
आयोजक संजय साह ने घोषणा की कि यह प्रतियोगिता उनकी धर्मपत्नी स्व. सुषमा शाह की स्मृति में हर वर्ष और भी भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।
नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल जोशी ने क्लब द्वारा संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की।
निर्णायक मंडल में मिथिलेश पांडे, अनिल कुमार और अनिल घिल्डियाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष आभा शाह, संयोजक कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी शाह, रमा भट्ट, रमा तिवारी, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, ज्योति दोदियाल, मधुमिता, सविता कुलारा, दया कुंवर, जया वर्मा, भावना शाह और वंदना जोशी उपस्थित रहीं।
संचालन मीनाक्षी कीर्ति और दीपा पांडे ने किया।
लोअर मॉल रोड धंसी, यातायात डायवर्ट नैनीताल। लोअर मॉल रोड पर लगभग सड़क धंसने से बड़ा खतरा पैदा हो गया है। कुछ दिन पहले ही यहां दरारों पर सीमेंट लगाकर …
खबर पढ़ेंपहाड़ीज़ इन इंडिया न्यूज़ पोर्टल भाजपा ने आयोजित की “सेवा पखवाड़ा” कार्यशाला नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा …
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.