by Ganesh_Kandpal
Sept. 25, 2025, 8:37 a.m.
[
440 |
0
|
0
]
<<See All News
भव्य पुष्प वर्षा के बीच राम बरात का ऐतिहासिक स्वागत
नैनीताल, 25 सितम्बर
रामसेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला के अंतर्गत राम बरात का भव्य आयोजन मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। बरात रामसेवक सभा से प्रारंभ होकर जय लाल बाजार, खड़ी बाजार होते हुए गाड़ी पड़ाव मार्ग से बड़ा बाजार पहुँची। मार्गभर भक्तों ने जयकारों के साथ बरात का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
मां नैना देवी व्यापार मंडल ने पुष्प वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फूलों की वर्षा से बड़ा बाजार मानो फूलों की चादर ओढ़े प्रतीत हो रहा था। इस अवसर पर सरस्वती रेस्टोरेंट के मालिक गिरीश कांडपाल ने श्रद्धालुओं को जलेबी का प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आयोजन में राम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह सचिव जगदीश बवाड़ी माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टडन, तरुण कांडपाल, मयंक टंडन, गिरीश कांडपाल, विकास जायसवाल. अनिता कांडपाल, दीपा कांडपाल, दीपा जोशी, कमलेश ढोंडियाल, विक्रम साह, विमल साह और गणेश कांडपाल समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उनके सहयोग से यह आयोजन और भी भव्य और यादगार बन गया।
स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसी भक्ति और उल्लास से भरपूर शोभायात्रा लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
डांडिया की रात में नैनीताल झूमा – लेक सिटी क्लब की हैप्पी होम डांडिया नाइट में यज्ञा कुलोरा बनीं डांडिया क्वीन, 1000 से अधिक लोगों ने बिखेरी रंगत नैन…
खबर पढ़ेंलेक सिटी क्लब की डांडिया नाइट आज: 500 से अधिक प्रतिभागियों के साथ रंगीन महफ़िल सजने को तैयार नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित डांडिया मह…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.