by Ganesh_Kandpal
Sept. 27, 2025, 7:41 p.m.
[
398 |
0
|
0
]
<<See All News
डी.एस.बी. परिसर छात्र संघ चुनाव सम्पन्न, 29 व 30 सितम्बर को अवकाश घोषित
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर में छात्र संघ चुनाव-2025 की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुए मतदान में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिसर में कुल 15 मतदान बूथ बनाए गए थे। मतदान के बाद मतगणना व परिणाम घोषणा के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न हुआ।
चुनाव के बाद परंपरा के अनुसार परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा और नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण सती ने 29 और 30 सितम्बर 2025 को परिसर में अवकाश घोषित किया। निदेशक प्रो. शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत और चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी छात्रों, शिक्षकगण, कर्मचारीगण, विश्वविद्यालय परिवार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
घोषित परिणाम
अध्यक्ष – करण सती 1466 मत (विजेता), तनिष्क मेहरा 1217 मत, NOTA 07, अवैध 14
उपाध्यक्ष (छात्रा) – तनिषा जोशी 1748 मत (विजेता), प्राची नेगी 717 मत, NOTA 186, अवैध 53
उपाध्यक्ष – दिनेश चन्द्र 2061 मत (विजेता), शशांक सिंह भंडारी 415 मत, NOTA 174, अवैध 54
संयुक्त सचिव – जय वर्धन चन्द्र 1290 मत (विजेता), नितांत 1149 मत, NOTA 197, अवैध 68
सांस्कृतिक सचिव – भावेश विश्वकर्मा 1522 मत (विजेता), सत्याम सिंह 1009 मत, NOTA 121, अवैध 52
कला संकाय प्रतिनिधि – करण कुमार 1301 मत (विजेता), दीपांशु अधिकारी 1134 मत, NOTA 207, अवैध 62
निर्विरोध निर्वाचित
सचिव – आयुष आर्य
कोषाध्यक्ष – शिवेश कुमार
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि – आशीष कबड़वाल
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि – वेदांत पांडेय
विधि संकाय प्रतिनिधि – याशिका करगेती
जैवविज्ञान संकाय प्रतिनिधि – अतुल रावत
चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी और पर्यवेक्षक प्रो. डी.एस. बिष्ट ने बताया कि पूरे चुनाव में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विभिन्न संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्यों, शिक्षकगण और कर्मचारीगण ने चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नैनीताल में भव्य कलश यात्रा संग दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रविवार को नयना देवी मंदिर परिसर से निकाली गई भव्…
खबर पढ़ेंसामाजिक कार्यकर्ता हरीश चन्द्र पन्त (मुन्ना दा) का निधन, सूखाताल में आज रामलीला स्थगित नैनीताल। सूखाताल निवासी एवं वन विभाग से सेवानिवृत्त हरीश चन्द्र पन्त (…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.