by Ganesh_Kandpal
June 30, 2025, 9:58 a.m.
[
24 |
0
|
0
]
<<See All News
23वीं नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब रुद्रपुर के भव्य अरोरा के नाम
देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न आयु वर्गों में भी हुआ शानदार प्रदर्शन
नैनीताल, 30 जून।
पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित 23वीं नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। नैनीताल के सेवा समिति गोवर्धन हॉल में स्विस लीग पद्धति पर आधारित सात राउंड की इस प्रतियोगिता में रुद्रपुर के भव्य अरोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6.5 अंक अर्जित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता को ₹7500 की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।
शीर्ष 10 विजेता इस प्रकार रहे:
1. भव्य अरोरा (रुद्रपुर) – 6.5 अंक | ₹7500 + ट्रॉफी
2. हिमांशु मोदगिल (दिल्ली) – 6 अंक | ₹6000 + ट्रॉफी
3. आयुष सक्सेना (शाहजहांपुर) – 6 अंक | ₹4000 + ट्रॉफी
4. जीशान अली (मुरादाबाद) – 6 अंक | ₹3500 + मोमेंटो
5. दर्शील सुलेठी (हल्द्वानी) – 6 अंक | ₹3300 + मोमेंटो
6. रियाज खान (शाहजहांपुर) – 6 अंक | ₹3000 + मोमेंटो
7. श्रेयांशु शाहू (रुद्रपुर) – 5.5 अंक | ₹2500 + मोमेंटो
8. अमित ढ़ोदियाल (देहरादून) – 5.5 अंक | ₹2300 + मोमेंटो
9. आकाश श्रीवास्तव (दिल्ली) – 5.5 अंक | ₹2000 + ट्रॉफी
10. मंसूर अहमद (मुरादाबाद) – 5.5 अंक | ₹1800 + मोमेंटो
11वें से 17वें स्थान तक के खिलाड़ियों – मोहम्मद शामिद (मुरादाबाद), ललित लामकोटि (हल्द्वानी), सक्षम दर्शन (हल्द्वानी), धीरज बहादुर चंद्र (नेपाल), राजेंद्र राणा (हल्द्वानी), धैर्य बोहरा (हल्द्वानी), गर्वित पंत (हल्द्वानी) – को ₹1100 व मोमेंटो प्रदान किए गए।
18वें से 24वें स्थान तक के प्रतिभागियों – ध्रुवंश (हल्द्वानी), निखिल चेहल (पंजाब), विनोद पाण्डेय (हल्द्वानी), रोहित सिंह राणा (देहरादून), धीरंगा जोशी (नेपाल), देवेश बरगली (नैनीताल), अक्षत जनौटी (हल्द्वानी) – को ₹1000 व मोमेंटो दिए गए।
विशेष पुरस्कार
• बेस्ट वुमन: सौम्या मेहरा (हल्द्वानी)
• बेस्ट वेटरन: उस्मान अली (रामपुर)
(दोनों को ₹1000 और ट्रॉफी)
⸻
बाल वर्ग पुरस्कार
अंडर-9:
1. रियांश सागर (गाजियाबाद)
2. एकलव्य सिंह (हल्द्वानी)
3. अरनव पांगते (हल्द्वानी)
4. दक्ष भट्ट (हल्द्वानी)
5. अचिंत उपाध्याय (नैनीताल)
अंडर-11:
1. तोषी जनौटी (हल्द्वानी)
2. प्रियांशु पांडे (हल्द्वानी)
3. रिभाया जोशी (नैनीताल)
4. गुरुशरण सिंह (रुद्रपुर)
5. आवंश गुप्ता (शाहजहांपुर)
अंडर-13:
1. दिव्यांश मटियाली (हल्द्वानी)
2. कण्व गुप्ता (हल्द्वानी)
3. अभिमन्यु सिंह (रुद्रपुर)
4. कार्तिकेय नैनीवाल (हल्द्वानी)
5. साइंस (गाजियाबाद)
अंडर-15:
1. प्रखर सक्सेना (काशीपुर)
2. तेजश कनवाल (नैनीताल)
3. यथार्थ बिष्ट (हल्द्वानी)
4. अंश दीक्षित (हल्द्वानी)
5. सक्षम ग्रोवर (रुद्रपुर)
⸻
आयोजन टीम और समापन समारोह
प्रतियोगिता में नीरज शाह, शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी और तोषित तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन अवसर पर वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी एवं अधिवक्ता डी.के. जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर ईश्वर तिवारी, विमला तिवारी, अनिल कुमार, विकास मरदान, ललित साह, मनोहर साह, मोहम्मद मतलूब, जुबैर सिद्दीकी, धीरेन्द्र विष्ट, मोहम्मद वसीम, विभोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
नैनीताल में आपदा से निपटने की मुस्तैदी का परिचय, मॉक ड्रिल में दिखाई प्रशासन की तैयारी देवखड़ी नाले में अचानक बाढ़ की स्थिति का सफल प्रबंधन, 6 लोगों को सुर…
खबर पढ़ेंभारी बारिश के अलर्ट पर नैनीताल जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 30 जून को रहेंगे बंद जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश नैनीताल, 29 जून 2025। भारत मौसम विज्ञान व…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.