by Ganesh_Kandpal
Jan. 25, 2025, 8:07 p.m.
[
555 |
0
|
0
]
<<See All News
नगर पालिका चुनाव: सरस्वती खेतवाल की ऐतिहासिक जीत, भीमताल और भवाली में कांग्रेस ने लहराया परचम, भाजपा को आत्ममंथन की ज़रूरत
हल्द्वानी। नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस ने कई जगह ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस बार के चुनाव परिणामों ने राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। सरस्वती खेतवाल की शानदार जीत से लेकर भवाली और भीमताल में कांग्रेस की कड़ी टक्कर के बाद मिली जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है।
1. सरस्वती खेतवाल ने रचा इतिहास:
डॉ. सरस्वती खेतवाल ने भाजपा की जीवंती भट्ट को 3,919 मतों के बड़े अंतर से हराकर रिकॉर्ड बनाया। सरस्वती को 8,107 और जीवंती भट्ट को 4,188 मत मिले। यह अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, जिसने क्षेत्रीय राजनीति में नया संदेश दिया है।
2. भीमताल: कांटे के मुकाबले में सीमा टम्टा की जीत:
कांग्रेस प्रत्याशी सीमा टम्टा ने भाजपा की कमला आर्या को 56 मतों से हराकर भीमताल नगर पंचायत में जीत हासिल की। यह जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रही, क्योंकि मुकाबला बेहद कड़ा था।
3. भवाली: सिर्फ 3 मतों से कांग्रेस का परचम:
नैनीताल जिले की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भवाली नगर पालिका में कांग्रेस के पंकज कुमार ने भाजपा के प्रकाश आर्या को मात्र 3 मतों से हराया। कुल 4,273 वोटों में से पंकज को 2,065 और प्रकाश को 2,062 वोट मिले। 26 मत नोटा को मिले, जबकि 120 मत निरस्त हुए।
नतीजों का असर:
कांग्रेस ने इन जीतों के साथ नैनीताल जिले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। इन ऐतिहासिक परिणामों ने क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा दी है, वहीं भाजपा को इन करीबी हारों पर आत्ममंथन करना होगा।
रामनगर नगर पालिका चुनाव: हाजी मोहम्मद अकरम 1155 वोटों से जीते, लगातार 5वीं बार बने अध्यक्ष रामनगर। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हाजी म…
खबर पढ़ेंहल्द्वानी नगर निगम चुनाव: तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा को बढ़त, पांचवे और छठे राउंड में इन वार्डों की गिनती हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव में मेयर पद …
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.