by Ganesh_Kandpal
Aug. 24, 2025, 6:27 a.m.
[
349 |
0
|
0
]
<<See All News
12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता गोवर्धन हाल में आज से
नैनीताल, 24 अगस्त।
पर्वतीय संस्कृतिक समिति के तत्वावधान में 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शहर के ऐतिहासिक गोवर्धन हाल में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न नामी विद्यालयों के 120 खिलाड़ी अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीति का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसमें क्वींस स्कूल हल्द्वानी, जी.डी. गोयनका नौकुचियाताल, शेरवुड कॉलेज नैनीताल, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, सेंट मैरी नैनीताल, स्प्रिंग डेल्स अल्मोड़ा, विशन वैली काशीपुर, ग्रीन वैली, सिंथिया हल्द्वानी, समर स्टडी हॉल काशीपुर, लॉन्ग व्यू नैनीताल, आर्यमान बिड़ला, सेंट जोज़फ स्कूल नैनीताल, लेक्स भीमताल, बिरसेवा हल्द्वानी, होली विस्डम, आनंदा अकैडमी हल्द्वानी और सनवाल स्कूल नैनीताल के छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु ईश्वर तिवारी, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, नीरज शाह, धीरेन्द्र विष्ट, अमित कुमार, ललित लामाकोटी, डी.के. जोशी एवं विश्वकेतु वैध सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
युवा विचारों की गूंज से सराबोर हुआ ग्राफिक एरा ऑडिटोरियम — AVBIL के TEDx Youth Event में 15 छात्र वक्ताओं ने बांधा समां हल्द्वानी, 24 अगस्त 2025। ग्राफ…
खबर पढ़ेंग्राफिक एरा ऑडिटोरियम में 24 अगस्त को होगा TEDxAVBIL यूथ इवेंट नैनीताल, 23 अगस्त 2025। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग (AVBIL) के छात्रों को अ…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.