दीपावली के बाद सफाई अभियान तेज करने के निर्देश, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए आदेश

by Ganesh_Kandpal

Oct. 22, 2025, 4:45 p.m. [ 133 | 0 | 0 ]
<<See All News



दीपावली के बाद सफाई अभियान तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए आदेश, आयुक्त नगर निगम होंगे नोडल अधिकारी

नैनीताल, 22 अक्टूबर
दीपावली पर्व के बाद नगर क्षेत्रों में फैली गंदगी और कूड़े को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नगर निकायों और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि पटाखों और अन्य सामग्री से नगरीय क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में कूड़ा एकत्र हुआ है, जिसे शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य पूर्ण कर उसकी फोटोग्राफिक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी नगर में सफाई कार्य हेतु अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती की जाएगी और नगर निगम आयुक्त स्वयं इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। साथ ही, आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी को जनपद स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

आयुक्त सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों से सफाई अभियान की जानकारी एवं फोटोग्राफ एकत्र कर जिला कार्यालय नैनीताल एवं शासन को तत्काल प्रेषित करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को दीपावली के बाद नगर क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अभियान को प्राथमिकता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए हैं।


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

“मिशन संवाद” – पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की…

“मिशन संवाद” – पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की अनोखी पहल नैनीताल, 26 अक्टूबर। मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त उत्तराखण्ड के संकल्प…

खबर पढ़ें
Card image cap Public_Interest

मनोज साह चौथी बार बने श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष, जगदीश चंद्र…

मनोज साह चौथी बार बने श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी तीसरी बार महासचिव, सर्वसम्मति से गठित हुई नई कार्यकारिणी नैनीताल। नगर की ऐतिहासिक…

खबर पढ़ें