by Ganesh_Kandpal
Sept. 26, 2025, 9:23 p.m.
[
334 |
0
|
0
]
<<See All News
28 सितंबर से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा 69वां दुर्गा पूजा महोत्सव, स्टार नाइट व मैराथन भी आकर्षण
नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 69वां दुर्गा पूजा महोत्सव रविवार 28 सितंबर से भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकी के साथ प्रारंभ होगा। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सेवा समिति हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी ने विस्तृत जानकारी साझा की।
कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टार नाइट के साथ मैराथन का आयोजन भी विशेष आकर्षण रहेगा।
• 29 सितंबर: लोक गायक इंदर और लोक गायिका मेघा चंद्रा
• 30 सितंबर: लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी
• 1 अक्टूबर: लोक गायिका माया उपाध्याय
इस वर्ष विशेष रूप से लाइव प्रसारण की सुविधा भी रहेगी, जिससे श्रद्धालु घर बैठे मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे।
पत्रकार वार्ता में मंजू रौतेला, तृप्ती मजूमदार, डॉली भट्टाचार्या, सुरेश चौधरी, दिनेश भट्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
⸻
संधि पूजा का महत्व
दुर्गा पूजा के नौ दिनों में अष्टमी और नवमी के संधिकाल में की जाने वाली संधि पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इसी पावन संधि समय में मां दुर्गा ने राक्षस चंड और मुण्ड का वध कर महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। यह पूजा शक्ति और साहस का प्रतीक मानी जाती है।
सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चन्द्र पन्त (मुन्ना दा) का निधन, सूखाताल में आज रामलीला स्थगित नैनीताल। सूखाताल निवासी एवं वन विभाग से सेवानिवृत्त हरीश चन्द्र पन्त (…
खबर पढ़ेंआदर्श रामलीला सूखाताल तृतीय दिवस का भव्य मंचन, रामायण के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर किया नैनीताल, २६ सितंबर आदर्श रामलीला एवं जनकल्याण समिति सूखा…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.