by Ganesh_Kandpal
July 14, 2025, 9:46 a.m.
[
605 |
0
|
0
]
<<See All News
साह चौधरी समाज ने मनाया शैक्षिक, युवा उत्कृष्टता व बुजुर्ग सम्मान समारोह
पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर घनश्याम लाल साह और कुरमांचल बैंक के सचिव संजय साह रहे मुख्य अतिथि
नैनीताल, 13 जुलाई 2025।
साह चौधरी समाज द्वारा आज रॉयल होटल, नैनीताल में शैक्षिक युवा उत्कृष्टता और बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समाज के उभरते युवाओं, मेधावी विद्यार्थियों और समाज के प्रेरणास्रोत बुजुर्गों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय श्री घनश्याम लाल साह और विशिष्ट अतिथि कुरुमांचल बैंक के सचिव श्री संजय साह रहे। इस अवसर पर समाज के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय जगमोहन लाल साह को साह चौधरी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
नगर के इकलौते युवा सभासद श्री मनोज साह जगाती को समाज ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
युवा उत्कृष्ट सम्मान इस वर्ष भास्कर साह, सुमित साह, श्रण्या साह, कल्याणी साह गंगोला, एवं स्वेता साह को प्रदान किया गया।
शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान शिवांश साह गंगोला, चैतन्या साह, भव्या साह, महिमा साह, दिव्यांश साह एवं प्रियांशी साह को उनके शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में समाज के छोटे बच्चों लावण्या साह, स्वर्णा साह, नंदा तेजस्विनी साह एवं शैली साह ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
इस वर्ष का मुख्य आकर्षण 1960 में नैनीताल झील को तैरकर पार करने वाली समाज की साहसी महिलाओं को समर्पित रहा। 19 जून 1960 को मल्लीताल से तल्लीताल तक लेक क्रॉस करने वाली श्रीमती शीला साह एवं स्वर्गीय मंजू साह बिष्ट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए उन्हें एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त मीना साह, हेमलता साह, शुभा साह, पूनम साह, गीता साह, सुनीता साह, लीला साह को भी समाज में साहस और प्रेरणा का प्रतीक मानते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेंद्र साह द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप साह, राखी साह, वेद साह, डा. विनीता साह, रश्मि साह, ईशा साह, बृज लाल साह, दिग्विजय चौधरी, वंदना चौधरी, संगीता साह, ललित मोहन साह, विमल चौधरी, बिमल साह , मुकेश साह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चंद्र चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी, मयंक साह, मोहित साह, हर्षित साह, मोहित लाल साह, हितेश साह, विमल साह, मनोज साह, तथा महिला उपाध्यक्ष भारती साह का विशेष योगदान रहा।
समाज की इस पहल ने न केवल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि इतिहास और परंपरा को भी गौरवपूर्ण ढंग से जीवंत किया।
हल्द्वानी, 17 जुलाई जनता मिलन कार्यक्रम में प्रस्तुत एक दो माह पुरानी शिकायत का संकल्पनापूर्वक और शीघ्र समाधान करते हुए आयुक्त/सचिव श्री दीपक रावत ने नागरिको…
खबर पढ़ेंपाइन स्थित श्मशान घाट में पंजाबी महासभा नैनीताल ने कराया चबूतरों का नवीनीकरण, मात्र 6 दिनों में हुआ कार्य संपन्न नैनीताल, 13 जुलाई 2025 पंजाबी महासभा …
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.