नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल, सात उप जिलाधिकारियों के तबादले

by Ganesh_Kandpal

April 12, 2025, 5:25 p.m. [ 239 | 0 | 0 ]
<<See All News



नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल, सात उप जिलाधिकारियों के तबादले

नैनीताल (जनपक्ष आजकल)। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए जिलाधिकारी वंदना ने सात उप जिलाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 11 अप्रैल 2025 को जारी हुआ और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

तबादलों के अनुसार:
• परितोष वर्मा, जो अब तक हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी थे, अब कालाढूंगी में कार्यभार संभालेंगे।
• राहुल शाह को रामनगर से स्थानांतरित कर हल्द्वानी का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
• तुषार सेनी, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), हल्द्वानी से स्थानांतरित होकर रामनगर भेजे गए हैं।
• प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल से स्थानांतरित होकर रामनगर में नई जिम्मेदारी निभाएंगे।
• रेखा कोहली को कालाढूंगी से स्थानांतरित कर हल्द्वानी (न्यायिक) का कार्यभार सौंपा गया है।
• विपिन चंद्र पन्त, जो कैंचीधाम में उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे, अब जिला कार्यालय, नैनीताल में प्रभारी अधिकारी होंगे।
• नवाजिश खलीक, जो मुख्यालय में प्रभारी अधिकारी थे, को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), नैनीताल बनाया गया है।

जिलाधिकारी वंदना ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि प्रशासनिक सुचारुता बनी रहे।

खबरों के लिए पढ़ते रहिए - pahadis in India. Com


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Ad Loading...
Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

CELR संस्था ने हनुमान जयंती, भाजपा स्थापना सप्ताह एवं अंबेडकर …

CELR संस्था ने हनुमान जयंती, भाजपा स्थापना सप्ताह एवं अंबेडकर जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान नैनीताल, 12 अप्रैल 2025। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के क्…

खबर पढ़ें
Card image cap Public_Interest

Nainital: हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमानगढ़ मंदिर नैनीताल में भक्तो…

हनुमानगढ़ मंदिर नैनीताल में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ…

खबर पढ़ें