by Ganesh_Kandpal
Sept. 1, 2025, 3:49 p.m.
[
360 |
0
|
0
]
<<See All News
जिला पंचायत नैनीताल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
नैनीताल क्लब (शैले हॉल) में सोमवार को जिला पंचायत नैनीताल के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सर्वप्रथम अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने नंदा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद नैनीताल को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जिले के विकास हेतु निरंतर कार्य करेगी। वहीं उपाध्यक्ष देवकी देवी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सामूहिक रूप से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने जानकारी दी कि जिला पंचायत की प्रथम बैठक 6 सितम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे नैनीताल क्लब सभागार में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी हेमंत द्विवेदी, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, शांति मेहरा, दीपक मेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, राज्य आंदोलनकारी गणेश बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
भारी बारिश का रेड अलर्ट – 2 सितम्बर को नैनीताल जिले के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद नैनीताल, 1 सितम्बर जनपद नैनीताल में लगातार हो रही भा…
खबर पढ़ेंएस.एस. स्नूकर क्लब चैंपियनशिप : फै़ज़ सिद्दीकी विजेता नैनीताल। एस.एस. स्नूकर क्लब नैनीताल में आयोजित द्वितीय स्नूकर चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह क…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.