मनोज साह चौथी बार बने श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष, जगदीश चंद्र बवाड़ी तीसरी बार महासचिव

by Ganesh_Kandpal

Oct. 12, 2025, 7:23 p.m. [ 171 | 0 | 0 ]
<<See All News



मनोज साह चौथी बार बने श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष

जगदीश चंद्र बवाड़ी तीसरी बार महासचिव, सर्वसम्मति से गठित हुई नई कार्यकारिणी

नैनीताल। नगर की ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा, मल्लीताल की त्रिवर्षीय निर्वाचन प्रक्रिया आज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यह चुनाव वर्ष 2025 से 2028 की अवधि के लिए आयोजित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के प्रथम चरण में 15 सदस्यीय कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। इसके उपरांत आयोजित प्रथम बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मनोज साह को अध्यक्ष, अशोक साह को उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र बवाड़ी को महासचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट को उपसचिव, विमल चौधरी को प्रबंधक तथा बिमल कुमार साह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

कार्यकारिणी के अन्य निर्वाचित सदस्य हैं — चंद्र प्रकाश साह, ललित साह, राजेंद्र बजेठा, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, कैलाश जोशी, भीम सिंह कार्की, मनोज साह मनदा और आलोक चौधरी।

गौरतलब है कि मनोज साह लगातार चौथी बार अध्यक्ष एवं जगदीश चंद्र बवाड़ी तीसरी बार महासचिव निर्वाचित हुए हैं। निवर्तमान पदाधिकारियों को भी आम सहमति से पुनः निर्वाचित कर निरंतरता प्रदान की गई।

सभा के चुनाव परिणामों के बाद नगर में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, ,, मोहित लाल साह, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, अनेक गणमान्य नागरिकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और श्री राम सेवक सभा के निरंतर प्रगति की कामना की


Leave a Comment:

You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.

Search
Explore News by Type
Card image cap Public_Interest

पोलियो रविवार पर जनपद में 76 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई…

पोलियो रविवार पर जनपद में 76 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स विधायक सरिता आर्या ने किया अभियान का शुभारंभ, सीएमओ डॉ. एच.सी. पंत ने किया…

खबर पढ़ें