by Ganesh_Kandpal
Oct. 7, 2025, 8:32 p.m.
[
126 |
0
|
0
]
<<See All News
नैनीताल में शुरू हुई अखिल भारतीय 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता
देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, भिलाई ने दर्ज की जीत
नैनीताल। नैनीताल हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित एवं आदित्य बिड़ला सेंचुरी पेपर लालकुआं व द नैनीताल बैंक प्रायोजित अखिल भारतीय 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और हॉकी एकेडमी अध्यक्ष मुकेश जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि डॉ. खेतवाल ने कहा कि महिला हॉकी को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए नैनीताल हॉकी एकेडमी का प्रयास सराहनीय है। आयोजन सचिव कैलाश बोरा ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए सेंचुरी पेपर लालकुआं, द नैनीताल बैंक, जिलाधिकारी नैनीताल, नगर पालिका नैनीताल और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन आठ लीग मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में देहरादून ने कोलकाता को 6–0 से हराया।
दूसरे में हरिद्वार ने चंद्रपुर को 6–0 से मात दी।
तीसरे मुकाबले में गोरखपुर ने मेरठ को 1–0 से पराजित किया।
चौथे मैच में नैनीताल ने बिजनौर को 2–1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पांचवें मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंबेडकर नगर को 4–1 से मात दी।
छठे मुकाबले में भिलाई ने गया को 1–0 से पराजित किया।
सातवां मुकाबला हल्द्वानी और मेरठ के बीच 3–3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
आठवें मैच में बनारस ने बिजनौर को 1–0 से पराजित किया।
अंपायर की भूमिका मंजुल सनवाल, डॉ. मनोज बिष्ट, देवेंद्र बोरा, प्रियंका बिष्ट और सुनील कुमार ने निभाई।
तकनीकी सलाहकार के रूप में संजय गुप्ता, दीपक साह, गिरीश भट्ट और राजेश साह मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उद्घोषक डॉ. ललित तिवारी एवं हरीश सिंह राणा रहे।
इस अवसर पर राम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, प्रदीप जेठी, विमल चौधरी, मोहित साह, आनंद बिष्ट, सहित सभी 14 टीमों के खिलाड़ी, प्रबंधक और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम — नैनीताल हॉकी एकेडमी की अखिल भारतीय 5 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए 10 रोमांचक मुकाबले नैनीताल। नैनी…
खबर पढ़ेंपूर्व सभासद मनोज तिवारी का निधन वरिष्ठ पत्रकार प्रो. जी.आर. तिवारी के बड़े भाई थे स्व. तिवारी हल्द्वानी/नैनीताल। शहर के समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका …
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.