by Ganesh_Kandpal
Oct. 12, 2025, 7:18 p.m.
[
100 |
0
|
0
]
<<See All News
पोलियो रविवार पर जनपद में 76 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स
विधायक सरिता आर्या ने किया अभियान का शुभारंभ, सीएमओ डॉ. एच.सी. पंत ने किया निरीक्षण
नैनीताल। पोलियो रविवार के अवसर पर 12 अक्टूबर को जनपद नैनीताल के सभी विकासखंडों में शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने बी.डी. जिला चिकित्सालय में फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव खर्कवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तथा डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल भी उपस्थित रहीं।
कुमाऊं मंडल के निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. के.के. पांडे ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पोलियो बूथ का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. कांता किरण, डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. महेश चंद्र जोशी, डॉ. मीनाक्षी सुमन (SMO WHO), डॉ. निधि गोस्वामी, अमित चौहान, श्रीमती शोभा टम्टा एवं श्रीमती नीमा नेगी सहित अन्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत ने बताया कि जनपद में 1,23,820 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 702 पोलियो बूथ स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि पोलियो रविवार को अधिकतम बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉकवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए, जिन्होंने लगातार बूथों का निरीक्षण किया।
जो बच्चे पोलियो रविवार के दिन दवा पीने से वंचित रह गए, उन्हें आगामी छह दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पोलियो की खुराक पिलाएंगे। डॉ. पंत ने स्वयं भी कई ब्लॉकों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने राजपुरा हल्द्वानी स्थित बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाईं और अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि पोलियो रविवार (12 अक्टूबर) के दिन जनपद में कुल 76,229 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं।
मनोज साह चौथी बार बने श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी तीसरी बार महासचिव, सर्वसम्मति से गठित हुई नई कार्यकारिणी नैनीताल। नगर की ऐतिहासिक…
खबर पढ़ेंमहिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम — नैनीताल हॉकी एकेडमी की अखिल भारतीय 5 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए 10 रोमांचक मुकाबले नैनीताल। नैनी…
खबर पढ़ें
Leave a Comment:
You must be logged in to like/unlike or post a comment. Login Here to continue.